RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के डॉ. शर्मा को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार से किया सम्मानित।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)04 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में छतरपुर जिले के डॉ. संजय कुमार शर्मा को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें ‘दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ की श्रेणी में उत्कृष्टत कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
डॉ. शर्मा विगत 34 वर्षों से बुंदेलखंड क्षेत्र में मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिए कार्यरत हैं। अपने निजी प्रयासों और धन से वे मानसिक रोगियों को बचाने और समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर जागरूकता बढ़ाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Related posts

छतरपुर से पैदल भोपाल पहुँचे दंपत्ति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मान।

rktvnews

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

rktvnews

भोजपुर:5 दिवसीय जिलास्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सांख्यिकी विभाग के आंकडे राज्य सरकार की योजनाओं का आधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

रोहतास: प्रमंडलीय आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 अंतर्गत की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment