RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

गड्ढे में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार का दृश्य।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा – बक्सर एनएच 84 फोरलेन पर बिलौटी गांव के पास एक नीलगाय सड़क पार करने के दौरान तेज गति से जा रहे एक कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे कार में बैठे एक रिटायर्ड  शिक्षक की मौत घटनास्थल पर हो गई तथा चार जख्मी हो गए। मृतक मुजफ्फरपुर जिला के सिवाय पट्टी थाना क्षेत्र के घोसोंट गांव निवासी विवेकानंद ठाकुर (75 वर्ष) है। विवेकानंद ठाकुर घोसोंट गाँव के बिंदेश्वरी ठाकुर के पुत्र बताये जाते हैं। घायलों मे वैशाली जिला के लालगंज के प्रेम कुमार, उमाशंकर कुमार गुप्ता,चालक समेत अन्य बताये जाते हैं। सभी घायलों को रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार स्विफ्ट डिजायर बताई जाती है। मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Related posts

बिहटा:जदयू पंचायत अध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा में वरीय नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ और सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अंतरधार्मिक बैठक में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

rktvnews

Leave a Comment