RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 दिसम्बर। पटना के बालकिशुनगंज स्थित सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट, पटना द्वारा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने ट्रस्ट भवन में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्थानीय लोगों का आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया गया। बङी संख्या में 70 वर्ष से ऊपर के लोगों ने आधार कार्ड के माध्यम से  तथा 70 वर्ष से कम उम्र के लोगों ने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड  बनवाया। इस कार्य में एस आर पी कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार, वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार तथा मोहित कुमार द्वारा सहयोग किया गया। सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आम लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।

Related posts

दुमका:प्रमण्डलीय आयुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा: जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला में कुल 1239 युवक, युवतिया को किया गया पंजीकृत।

rktvnews

दरभंगा:स्वच्छता ही सेवा”अभियान के तहत दरभंगा जिले के कई विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने बोलेरो से 338 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment