RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान शिविर में बोली मेयर इंदु देवी रक्तदान पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में भास्कर समूह द्वारा स्व रमेश अग्रवाल के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर इस पुनीत अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मेयर इंदु देवी ने दीप प्रज्वलित किया। इनके साथ द्वीप प्रज्वलन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह,राजीव नयन अग्रवाल, ए के पांडे ,राम कुमार सिंह,डा विभा कुमारी, राकेश कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र शुक्ला एवं डा दिनेश प्रसाद सिंहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में समीर अख्तर सक्रियता से लगे रहे ।
अपनी शुभकामना देते हुए मेयर ने कहा कि रक्तदान पीड़ित मानवता की सबसे बड़ी सच्ची सेवा है। इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जाती है। साल में एक बार रक्तदान करने के लिए अनुरोध भी किया। वही राकेश कुमार सिंह ने कहा की जनहित में ऐसा पवित्र काम सब लोगों को करना चाहिए। रक्तदान करने से नया खून बनता है जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। रक्त संबंधी रोगों की निशुल्क जांच एक प्रमाण पत्र ,डोनर कार्ड और उससे भी बड़ी बात है कि मानसिक संतुष्टि मिलती है कि मेरा रक्त किसी जरूरतमंद के शरीर में प्रवाहित हो रहा है।
रक्तदान करने वालों में राकेश कुमार सिंह, राज वर्मा, महाराणा प्रताप सिंह, निलेश कुमार जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, रणधीर ठाकुर, किंसुक कमल, धर्मेंद्र कुमार ,रवि चंद , विद्यासागर विकास कुमार, मनीष सिंह, सुनील यादव, दीपक अकेला, कुमार मंगलम आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन व देखरेख सचिव डॉक्टर विभा कुमारी करते रही। रक्तदान करने वालों को भास्कर ग्रुप की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।

Related posts

व्यंग्य:अनोखा इलाज🤪

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाईयां दीं।

rktvnews

भोजपुर:जनजागरूकता से ही बिहार में परिवर्तन सम्भव: पूर्वआईपीएस विनय कुमार सिंह

rktvnews

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पत्रकार का सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित

rktvnews

अटल पेंशन योजना में हुए नामांकन 8.34 करोड़ के पार; महिलाओं की हिस्सेदारी 48% : केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment