RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राज्यसभा सभापति ने कहा नियम 267 का इस्तेमाल व्यवधान उत्पन्न करने के हथियार के तौर पर किया जा रहा है।

राज्यसभा सभापति ने सदन के सामान्य कामकाज में व्यावधान उत्पन्न किए जाने पर गहरी पीड़ा और दुख व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 नवंबर।राज्यसभा में आज हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि माननीय सदस्यों ने इस सप्ताह इन मुद्दों को बार-बार उठाया है जिसके कारण हम पहले ही सदन के 3 कार्य दिवस खो चुके हैं जिन्हे लोकहित के कामकाज में समर्पित होना चाहिए था। उन्होने कहा कि कर्तव्यों के पालन की शपथ के अनुसार हमें अपना कामकाज अपेक्षा अनुसार भली-भांति निभाना चाहिए।
सभापति ने कहा कि प्रश्नकाल न चलने से समय और अवसर की हानि होती है आम जनता के हित बाधित होते हैं। सभापति ने कहा कि उन्हें लगता है कि नियम 267 को हमारे सदन के सामान्य कामकाज में व्यवधान उत्पन्न करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे सदन के माननीय सदस्यों से इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह करते हैं। सदन के सद्स्य काफी वरिष्ठ हैं और ऐसे व्यवहार की सराहना नहीं की जा सकती।
सभापति ने कहा कि सदन के सामान्य कामकाज में व्यावधान उत्पन्न किए जाने से उन्हें गहरी पीड़ा और दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि हम बहुत खराब मिसाल कायम कर रहे हैं। हम देश के लोगों का अपमान कर रहे हैं और उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
सभापति ने कहा कि यह करनी लोकहित केंद्रित नहीं हैं। ये लोगों की पसंद के बिल्कुल प्रतिकूल हैं, हम अप्रासंगिक होते जा रहे हैं और लोग हमारा उपहास कर रहे हैं, हम वस्तुतः हंसी का पात्र बन गए हैं।
सभापति ने कहा कि इसलिए वे राज्यसभा सांसदो से कृपा कर सदन के कामकाज में सुचारू रुप से भाग लेने की अपील करते हैं ।

Related posts

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: जलती फसलों के बीच उतरे रघुपति ,माथे पर बोझा ढो फसलों को बचाने का किया प्रयास।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने शिक्षा संवाद के आयोजन से संबंधित अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

देवघर:भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर के तपोवन में बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment