RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने ऑनलाइन की जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 के तहत विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था के अंतर्गत धान/चावल अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि विगत वर्ष की तुलना में वर्तमान तिथि तक अधिप्राप्ति में कमी है। पिछले वर्ष वर्तमान तिथि तक 42 किसानों से 584.32 एमटी धान/चावल की अधिप्राप्ति की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक मात्र 40 किसानों से 325.52 एमटी अधिप्राप्ति हुई है। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में निर्वाचन सम्पन्न सभी पैक्सों को 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत क्रियाशील किया जाए।साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया कि सभी समितियों में विशेष अभियान चलाकर किसानों से अधिप्राप्ति सुनिश्चित की जाए और किसानों का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाए।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर से 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:वाॅलीवाॅल बालिका वर्ग अंडर-14 में दरभंगा विजेता और सारण उपविजेता रहा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:जापान से लौटे रिसर्च स्कॉलर फैजान अहमद खां का हुआ सम्मान, बोले साइंटिस्ट बनना ख्वाब।

rktvnews

भोजपुर : दर्शको के बीच 6 साल की नंदिका ने कथक प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment