RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया पदभार ग्रहण।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 अक्टूबर।राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव श्री जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए।
मुख्य सचिव श्री जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद श्री जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है।
मुख्य सचिव श्री जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। श्री जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव श्री जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।

Related posts

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न।

rktvnews

वैशाली: जिला में अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं हो रही संचालित।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

भारत कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मनोज कुमार – एक युग, एक विचार, एक भावना।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास लाए रंग,राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान रहा अव्वल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र!कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment