RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मिजाज मौसम का!!

रचनाकार: अजय गुप्ता “अज्ञानी”

मिजाज मौसम का!!

जलता हुआ नवम्बर जून को मात दे गया।
जुलाई अगस्त का सीना जो फट गया।
जुनून में आदमी अब देखता है कहाँ।
आकाश पाताल सब बेजार होता गया।
ना जंगल शेष बचे ना पेड़ प्रचुर जहाँ में।
परवाज़ो की धरती गगन छिनता गया।
सुखी नदियाँ रेत उड़ रहे दोआब में।
आँसू पहाड़ को, उफान सागर को देता गया।
निगलता गया इंसान सब कुछ,
शराफत की होड़ में।
विकास का कैसा अंजाम देता गया।
मिटाता गया आदमी जीवन के सलीके।
आदमी-आदमी से जो उम्दा बनता गया।
दोष ले कौन? दोष है किसका?
कतवारो से गगन पाताल भरता गया।
मुँह चिढ़ता हर जगह आदमी ही मिला।
पर प्रकृति का मिजाज को यूँ ही कोसता गया।
बाँध दी नदियाँ धारा को रोक दी।
पहाड़ो के कुनबे को सिरफिरो ने तोड़ दी।
बो दी बारुद धरती का दामन में।
सूरज को खुल्लमखुला ललकारता गया।
अब रोके कौन महाविनाश के रथ को।
महारथियो ने फिर गांडीव रख दिया।
अभिमन्यु सी प्रकृति खड़ी चक्रव्यूह में।
और बाण अनगिनत वेधता जो गया।
देखना है यें रार अब रुकता है कहाँ!!
धृष्टता इंसान का और यूँ ही बढता गया।
मौन क्रंदन सुने कौन जहाँ में।
मन,बुद्धि,विचार पठार जो होता गया।
आदमी का यें कैसा विकास होता गया।

Related posts

भोजपुर: भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के दूसरे दिन पारंपरिक धोबिया नाच व भोजपुरी की वर्तमान दशा पर हुई चर्चा।

rktvnews

एक राष्ट्रव्यापी प्रजाति-केंद्रित अभियान “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” की आज शुरुआत की गई।

rktvnews

मुख्य समारोह स्थल बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने झंडा फहराया!उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 मई 25

rktvnews

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 किया लॉन्च:170 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment