RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष एवं सांसदों ने रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 नवंबर।आज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन में लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, किरेन रिजिजू; राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; संसद सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों ने इस अवसर पर श्री राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह एवं राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की।
रवि राय का जन्म 26 नवंबर 1926 को उड़ीसा के पुरी जिले के भानरागढ़ गांव में हुआ था। वह 1967 में पहली बार लोक सभा (चौथी लोक सभा) के लिए चुने गए । श्री राय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य किया। रवि राय नौवीं लोक सभा के अध्यक्ष रहे और 19 दिसंबर 1989 से 09 जुलाई 1991 तक इस पद पर रहे।
रवि राय का चित्र संविधान सदन की बाहरी लॉबी में रखा गया है और इसका अनावरण 10 फरवरी, 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था।

Related posts

आयुष मंत्रालय ने 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह से पहले गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है :उप विकास आयुक्त*

rktvnews

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पंचायतों से एकत्र मिट्टी के कलश को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने हेतु उपायुक्त द्वारा प्रतीकात्मक रूप से सौंपा गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़कर 31 मई की।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने सिक्किम पुलिस को ‘राष्ट्रपति का निशान’ प्रदान किया

rktvnews

Leave a Comment