RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: संविधान दिवस पर भाकपा-माले ने निकाला संविधान बचाओ मार्च।

मोदी सरकार द्वारा संविधान के प्रस्तावना के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं-माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 नवंबर। भारत के संविधान को अपनाने के 75 वें दिवस के अवसर पर आज भाकपा-माले ने आरा संविधान बचाओ मार्च निकाला!यह संविधान बचाओ मार्च भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचकर कर सभा में तब्दील हो गया!वहां पहुंचने के बाद सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!उसके बाद भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कर सभी लोगों द्वारा भारतीय संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया!
संविधान बचाओ मार्च के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश के संविधान के मूल प्रस्तावना धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद को हटाने की लगातार साजिश कर रही है!इसी प्रस्तावना के तहत देश में एकता अखंडता एवं संप्रभुता के बल देश चल रहा है और यही मूल आत्मा को यह सरकार बदल कर मनुस्मृति को लागू करना चाहती है।जिसका देश की न्याय,धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करने वाली जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और संविधान को बचाने के लिए हर तरह की कुर्बानी देकर इस संविधान को बचाएगी!
संविधान बचाओ मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर कुमार सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला स्थाई समिति सदस्य राजनाथ राम,दीनानाथ सिंह,अमित कुमार बंटी,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,नगर कमेटी सदस्य राजेन्द्र यादव,मिल्टन कुशवाहा,बब्लू गुप्ता,रौशन कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,सुरेंद्र राम,साहिल अरोरा सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में अवैध क्लिनिक सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

स्पेन के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस समिति का बच्चों में सेवा तथा राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने का अथक प्रयास : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद

rktvnews

सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से सभी करें कार्यः एसपी, गढ़वा

rktvnews

Leave a Comment