RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से सभी करें कार्यः एसपी, गढ़वा

गढवा/झारखंड 27 नवंबर।पुलिस केंद्र गढ़वा सभागार में पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने किया सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों, NHAI, NH, PWD के अधिकारियों, मोटरयान निरीक्षक, परिवहन विभाग गढ़वा और सड़क बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा,द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को ” नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने को निर्देशित किया गया,साथ ही बिना हेलमेट पहने पेट्रोल लेने आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने को कहा गया । सड़क के प्रमुख मार्गो पर रेडियम स्ट्रिप टर्निंग प्वाइंट सड़क सुरक्षा से सभी मानकों को अनुपालन करने का निर्देश दिया गया । पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग समन्वय स्थापित कर वाहनों की जांच करें ताकि ऑन स्पॉट फाइन किया जा सके। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने वाहन चालकों को अपने वाहन से संबंधित कागजात तथा हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने निदेशक किया गया,साथ ही ऐसे नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा मोटरयान निरीक्षक गढ़वा परिवहन विभाग के कर्मी तथा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक और सड़क निर्माण कर रही कंपनियां के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

संन्यासी ब्रह्मचारी के हवस का शिकार बनी किशोरी

rktvnews

वैशाली: जिला आइकॉन एवं आईसीडीएस द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment