RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण: महादलित टोले में बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS /मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)24 नवंबर।मोतिहारी प्रखंड के बासमनपुर पंचायत स्थित महादलित टोला में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने कहा कि बाल अधिकार पखवाड़ा मनाया जा रहा है, बाल पंचायत एक ऐसी प्रणाली है जिसमें बच्चे अपने समुदाय के विकास और अपने अधिकारों के लिए काम करते हैं। यह बच्चों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि बाल पंचायत समुदाय के विकास के लिए बच्चों की भागीदारी को बढ़ावा देने, बच्चों को नेतृत्व और प्रबंधन कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करना। उन्होंने बच्चों के मुख्य चार अधिकार जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार और सहभागिता के अधिकार की विशेषताओं को बताया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समुदाय और जनप्रतिनिधियों को आगे आने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह ,बाल श्रम को समाप्त करने में समुदाय और प्रतिनिधियों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। बाल पंचायत में किशोर किशोरियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम,बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, जल एवं स्वच्छता, पर्यावरण से सम्बंधित चित्र बनाकर समाज और समुदाय को संदेश दिया। बाल पंचायत कार्यक्रम में बच्चों ने पंचायत की समस्याओं को चिन्हित कर उसके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने के लिए मांगपत्र सौंपा। जन वितरण प्रणाली के दुकानों में गेहूं और चावल के अतिरिक्त सरसों तेल, दाल, चीनी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता कु मांग की। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह मुक्त पंचायत हो, बच्चों के विकास के लिए पंचायत में स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो,किशोरीयों के लिए अलग से पंचायत स्तर पर इंडोर स्टेडियम (खेल भवन) का निर्माण हो, पंचायत में सड़‌कों के किनारे स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था हो ।

Related posts

अधूरे ज्ञान और चेहरे की अनदेखी से होती है हानि-वर्षा खान।

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

दीपक सर्वसम्मति से बने शाहपुर जदयू नगर अध्यक्ष ।

rktvnews

हमारी समस्या है नागरिक आज्ञाकारिता!

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:चौकीदार दफादर संघ के बैनर तले शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment