RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

“मेरा बूथ सबसे मजबूत “कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के संबोधन को भोजपुर भाजपा ने जिला के सभी मंडलो के बूथो पर अनुश्रवण कराया।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 जून। आज प्रधानमंत्री के मेगा इवेंट कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का संबोधन भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो मे बड़े-छोटे स्क्रीन पर सुना और देखा गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहा कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल से पूरे देश के बूथो के कार्यकताओ का संबोधन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे मंडल अध्यक्षो की अध्यक्षता और कार्यक्रम प्रभारियो की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,प्रवक्ता धीरज सिंह,भरत सिंह सहित बूथ कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर देखा और सुना।
आरा विधानसभा के आरा नगर मंडल मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष जीतु चौरसिया, ग्रामीण मे महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,शाहपुर विधानसभा के शाहपुर,बिहिया प्रखंडो के सभी मंडलो मे मुन्नी देवी,भुवर ओझा, जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट और मंडल अध्यक्षो सहित बूथ कार्यकताओ की सहभागिता रही।
जगदीशपुर विधानसभा के नयका टोला मंडल मे लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, रमेश सिंह सहित बूथ कार्यकर्ता, जगदीशपुर नगर मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,प्रहलाद राय मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए।
तरारी विधानसभा के पीरो नगर मंडल मे जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मनोज सुमन,सहित बूथ कार्यकर्ता, सिकरहटा मंडल मे किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह,सहार मंडल मे जिला मंत्री विनय सिंह सहित मंडल अध्यक्ष ,बूथ कार्यकर्ता, अगिआंव विधानसभा के गड़हनी मंडल मे जिला प्रवक्ता विनय सिंह ,अरविन्द सिंह,अनील कुमार सिंह,ननउर मंडल मे महामंत्री राकेश सिंह,अगिआंव मंडल मे अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, और संदेश विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल के खेसरहिया बूथ पर प्रवक्ता राजेश सिंह,मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा, कोईलवर दक्षिणी मंडल के खनगाँव बूथ पर अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष वीणा गुप्ता, कोईलवर नगर मे मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता संतोष सिंह,उदवंतनगर मंडल मे जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव,मंडल संयोजक,संदेश मंडल मे जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष लव पंडित और गजराजगंज मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सहित बूथ कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

Related posts

नवादा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से वृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: समाजवाद की मालूम नही परिभाषा , बोलते है पुरखे है समाजवादी : प्रशांत किशोर

rktvnews

अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मोतीहारी:ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार से जुड़े खिलाड़ियों को भी अब मिलेगा सम्मान निधि का लाभ: मंत्री

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-संग्रह ‘स्पंदन’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment