RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीय

तीसरा दिन: कृषि जगत के दिग्गजों की दूसरी बैठक।

RKTV NEWS/चंडीगढ़,31मार्च।चंडीगढ़ में तीसरे और अंतिम दिन आज कृषि जगत के दिग्गजों की दूसरी बैठक आयोजित की गई। दिन की शुरुआत परिणाम दस्तावेज पर चर्चा के साथ हुई, जिसे पहले संयुक्त सचिव (फसल) श्रीमती शुभा ठाकुर ने संबोधित किया और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अपर सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने संचालित किया।
दिन भर लगातार दो सत्रों का संचालन किया गया, जिसमें जी20 के सदस्य देशों द्वारा विज्ञप्ति का मसौदा तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया और विस्तृत चर्चाओं द्वारा चिह्नित किया गया। अन्य आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सत्र के दौरान अपने विचार रखे और कम्युनिके ड्राफ्टिंग एक्सरसाइज पर एक समावेशी चर्चा में हिस्सा लिया।
सत्र के बाद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री मनोज आहूजा ने प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मसौदा विज्ञप्ति पर चर्चा और विचार-विमर्श फोकस क्षेत्रों पर समझौते का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसमें खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, समावेशी कृषि मूल्य श्रृंखला और खाद्य प्रणाली और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ की भावना को ध्यान में रखते हुए कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण शामिल हैं।
आज का दिन रैप-अप सत्र के साथ कृषि प्रतिनिधियों की बैठक के औपचारिक समापन का था, इसके बाद हरियाणा के पिंजौर में स्थित ऐतिहासिक यादविंद्र गार्डन का दौरा किया गया। विदाई रात्रिभोज में लगभग 85 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सकारात्मक टिप्पणी के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

महावारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम की शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,JEE 2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आवेदन शुरू।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

भोजपुर: अमर्यादित बयान और टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment