RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है, जो जनता को हिसाब दे सकें : अमित शाह

कांग्रेस ने झारखंड के युवायओं पर गोलियां और लाठियां चलवाई।

आदिवासियों की घटती जमीन और आबादी के लिए झामुमो-कांग्रेस-RJD जिम्मेदार’।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 16 नवंबर।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दुमका और मधुपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, जब झारखंड के लोग अलग राज्य बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस ने उनपर गोलियां और लाठियां चलवाई थी। कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अपना अधिकार नहीं दिया। लेकिन आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। हेमंत सोरेन भूल गए हैं कि, झारखंड के युवाओं ने लाठियां खाई थी।
गृह मंत्री ने कहा कि, झारखंड को अलग राज्य हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई जी ने बनाया था। लेकिन अब झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है। उन्होंने कहा कि, हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति के मौके पर दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई, लेकिन हेमंत सोरेन ने इसका विरोध किया। शाह ने कहा कि, मैं हेमंत सोरेन को बताना चाहता हूं कि, 15 नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आदिवासी गौरव दिवस मनाने का काम किया था।
शाह ने कहा, कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री बने, आज तक कोई धरती आबा के गांव नहीं गया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र पीएम है, जिन्होंने धरती आबा के गांव जाकर उनको प्रणाम किया है। उन्होंने कहा कि, धरती आबा का स्वप्न था जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र जी ने जल-जंगल-जमीन के साथ ही सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है। देश में पहली बार भाजपा-एनडीए ने ही एक गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बानाने का काम किया है।
गृह मंत्री ने कहा, यूपीए सरकार के समय आदिवासियों के लिए सिर्फ 28 हजार करोड़ रुपए बजट था। लेकिन हमारे मोदी जी ने इसको 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू को यूपीए सरकार का हिसाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए। झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार ने घुसपैठियों को बसाकर आदिवासियों की जमीन और आबादी दोनों कम करने का काम किया है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी घुपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी म्यूजियम बनाने का काम किया है। इन सभी म्यूजियम में सिदो कान्हो की प्रतिमा भी लगने वाली है। उन्होंने कहा, हेमंत बाबू आप हमसे हिसाब मांग रहे थे, हमने तो हिसाब दे दिया कि धरती आबा की स्मृति में हमने क्या-क्या किया है। हिम्मत है तो आप भी यूपीए सरकार का हिसाब हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को दीजिए। आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है, हेमंत सोरेन आप जिम्मेदार हैं।
शाह ने कहा, झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा हेमंत सरकार नहीं कर सकती। कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सरकार ने घुपैठियों को चिन्हित नहीं किया। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही एक कानून बनाकर आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलवाई जाएगी। कांग्रेस नेता के घर से 350 करोड़ रुपए और एक अन्य के घर से जो 35 करोड़ रुपए मिले थे, वो झारखंड की जनता पैसा था। भाजपा-एनडीए सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों से एक-एक पैसा वसूल करके झारखंड की तिजोरी में रखा जाएगा।

Related posts

देवघर:तमिलनाडु के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवा, नगर निगमों और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के समन्वयन से कार्य करने की बनी सहमति।

rktvnews

गाँवों की समस्या से रुबरू हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह।

rktvnews

हनुमानगढ़:फर्जी कूपन काटने पर एक श्री अन्नपूर्णा रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना राशि होगी वसूल।

rktvnews

बीसीसीएल ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ बातचीत का आयोजन किया।

rktvnews

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति।

rktvnews

Leave a Comment