RK TV News
खबरें
Breaking News

उतराखांड: मुख्यमंत्री ने की भू-कानून पर चर्चा।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून लागू करने के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। बैठक में भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भू-कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार सरस मेला: देशी व्यंजनों का अनूठा संसार।

rktvnews

भोजपुर:आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत, सोनू राय ने लहराया परचम।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

उज्जैन:11 प्रकरणों में औद्योगिक इकाइयों को कुल 5 करोड़ 93 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृत।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए 04 X 500 टन स्व-चालित ईंधन नौकाओं के लिए मैसर्स शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ अनुबंध।

rktvnews

नितीश कैबिनेट का फैसला “सभी भूमिहिनो को मिलेगा आवास।

rktvnews

Leave a Comment