RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:11 प्रकरणों में औद्योगिक इकाइयों को कुल 5 करोड़ 93 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृत।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 03 अक्टूबर।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक का आयोजन प्रशासनिक संकुल भवन में किया गया। बैठक में जिला व्यापार उद्योग केंद्र उज्जैन की ओर से एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2021 अंतर्गत कुल 20 प्रकरण प्रस्तुत किये गए । जिसमें से समिति द्वारा 11 प्रकरण उद्योग विकास अनुदान एवं 5 अन्य अनुदान सहायता के स्वीकृत किए गए। वहीं 03 प्रकरण लंबित रखे गए एवं 01 प्रकरण निरस्त किया गया।
समिति द्वारा स्वीकृत 11 प्रकरणों में औद्योगिक इकाइयों को कुल 5 करोड़ 93 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृत हुई जो आगामी 4 वर्षों में इकाइयों को देय होगी।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित औद्योगिक इकाईयों से उद्योग संबंधित सुझाव एवं समास्याओं पर चर्चा की गई तथा उसके निराकरण के लिए आश्वाशन दिया गया।
बैठक में जिला व्यापार एवं उउद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अतुल बाजपेई अन्य अधिकारी तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के स्वामी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित।

rktvnews

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:युक्त से मुक्त हो जाओ : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन,पेंशन आदि की समस्याओं को ले फुटाब और फुस्टाब ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ,हस्तक्षेप की मांग।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment