RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा: रात्रि चौपाल में 13 नवंबर को वोट करेगा चतरा का लगा नारा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा आपका वोट आपका अधिकार, 13 नवंबर को मतदान आवश्य करें।

सेल्फी प्वाइंट, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ समेत हुए कई अन्य कार्यक्रम।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 नवंबर।जिले के चतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को 13 नवंबर को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के झुमरा में रविवार को देर रात तक स्वीप कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा 13 नवंबर को सपरिवार अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान आवश्य करें। अगर किसी मतदान केंद्र, गांव, नगर परिषद क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाता है तो इससे यह भी संदेश जाता है कि गांव के लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। आप सभी का मत आपका अधिकार है आपको अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिले में व्यापक रूप से नशे को ना, वोट को हां अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र तभी महान जब करें सभी मतदान। आज हम आपलोगों के बीच रात्रि चौपाल का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के तहत कराएं हैं इसका सिर्फ और सिर्फ उद्देश्य आप सभी को मत के प्रति जागरूक करना है। इस जगह के अलावे भी जिले के दोनों विधानसभा चतरा और सिमरिया क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। आप सभी से अपील है कि 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान जरूर करें।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने आयोजित सेल्फी खिंचाओ अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सभी ने सेल्फी भी खिंचाई, साथ ही एक स्वर में वोट जैसा कुछ नहीं वोट करेंगे हम, वोट करेगा चतरा, बूढ़े हो या जवान 13 नवंबर को सभी करेंगे मतदान समेत कई अन्य नारे लगाए गए। मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में भी जिले के वरीय अधिकारियों समेत ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया और मैं मतदान करूंगा बोर्ड पर सभी हस्ताक्षर कर मतदात जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को दिखाकर मतदाताओं को 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की गई।
उक्त कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ महतो, नगर परिषद कार्यपाल पदाधिकारी विनीता कुमारी, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशीकांत कुमार श्रीवास्तव, बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद जिला समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से भारत दर्शन के तहत शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं के दल ने मुलाकात कर अनुभव किए साझा।

rktvnews

भोजपुर : डूबने से बच्ची व विवाहित महिला की मौत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 नवंबर 25

rktvnews

अविस्मरणीय है गौहर जान की गायिकी

rktvnews

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment