RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

“जसम”बिहार का 6ठा राज्य सम्मेलन सम्पन्न!सम्मेलन ने वरिष्ठ कथाकार जितेंद्र कुमार को अध्यक्ष तथा रंगकर्मी सह कवि दीपक सिन्हा को राज्य सचिव के रूप में चयनित किया।

गया/बिहार 27 नवंबर।जन संस्कृति मंच के दो दिवसीय 6ठे राज्य सम्मेलन का आयोजन गया के गया म्यूजियम सभागार में सम्पन्न हुआ. इस अवसर बिहार के विभिन्न जिलों में क्रियाशील रंगकर्मी, साहित्यकार, पत्रकार , चित्रकार, गायक , कवि तथा जाने माने बुद्धिजीवियों का जुटान हुआ जो अपने विधाओं के ज़रिए जनता की संस्कृति को प्रचारित व प्रसारित करते हैं. सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित कार्यक्रमों से जन चेतना को समृद्ध करने में दिन रात जुटे रहते हैं, जन पक्षधर आयोजन किया करते हैं, वैसे जनवादी लेखक और कलाकारों ने इस सम्मेलन में शिरकत किया.
सम्मेलन स्थल किताब स्टॉल लगाया गया. इसके अलावा सम्मेलन परिसर में कविता पोस्टर भी लगाई जिसकी परिकल्पना ग़ालिब और स्केचिंग सीताराम ने की थी, प्रमोद यादव ने प्रदर्शनी लगाई।
दूसरे दिन सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सम्मेलन की शुरुआत हुई जिसका संचालन अनिल अंशुमन ने किया. सांस्कृतिक सत्र में औरंगाबाद की पुकार टीम, राजन ने गायन किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह,देश के प्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार, सरवर हुसैन, सुनील कुमार , डॉ नुजहत परवीन, समकालीन चुनौती पत्रिका के संपादक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, लोक गायक निर्मल नयन , वरिष्ठ साहित्यकार रामबाबू आर्य, वरिष्ठ रंगकर्मी विजय सिंहा, रंगकर्मी विजय कृष्ण, युवा कवि सुमन कुमार सिंह, वरिष्ठ चित्रकार शिल्पी रविंद्र, युवा जन गायक राजन कुमार आदि मौजूद थे.
सम्मेलन के व्यवस्था संयोजक अहमद सगीर और कर्मचारी नेता जियालाल रहे।सम्मेलन की समाप्ति *हम होंगे कामयाब*… गीत गा कर किया गया।

Related posts

पटना: राज्य के खजानों पर आपदा पीड़ितों का है पहला अधिकार : नीतीश कुमार

rktvnews

चतरा:खरीफ 2025 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार रथ रवाना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा कर अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:बबली राज के न्यायिक सेवा में आने पर बधाई देने पहुंचे राजद नेता अरूण यादव।

rktvnews

होली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment