RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार: भोजपुर: लोक गायिका शारदा सिन्हा को नवयुवक संघ नाट्य कला मंच नारायणपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 नवंबर। आज नवयुवक संघ नाट्यकला मंच नारायणपुर कोईलवर के सदस्यों द्वारा, भोजपुरी जगत की मशहूर लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा की 72 वर्ष की आयु में असामयिक निधन पर शोक सभा सह श्रध्दांजलि सभा का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता और संचालन उमेश कुमार सुमन ने की।
उपस्थित सदस्यों ने शारदा सिन्हा के जीवन और लोकप्रिय लोक गीतों के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला।नवयुवक संघ नाट्यकला मंच नारायणपुर के सचिव सुमन ने बताया कि लोक गीतों और छठ पूजा गीतों से पूरे देश में चिर परिचत हुई और आज भोजपुरी जगत की मशहूर लोक गायिका हैं, आज भी आम लोगों के जुबान पर इनके गाए गीतों को लेकर चर्चाएं है, शारदा सिन्हा के सभी गीत संगीत ने एक अमिट छाप छोड़ी है।
कार्यक्रम में श्रद्धांजली अर्पित करने वालो में मुख्य रूप से प्रीतम कुमार, विसाल कुमार, नीतीश कुमार, नवनीत कुमार, शंकर भगवान ,गुड्डू उर्फ आदित्य, चिंटू, आकाश कुमार, चंचल, आयुष कुमार, अमन कुमार, सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस विभाग में विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सब जुनियर गो प्रतियोगिता में भोजपुर के नन्हें खिलाड़ियों ने पदक जीत बिहार का बढ़ाया मान।

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीडब्ल्यूबीएफ 2025 में पीएम युवा 2.0 के तहत 41 पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment