RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह होंगे मुख्य अतिथि।

45 झांकियां, सैकड़ों पगड़ी और ध्वज धारी शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मार्च। रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव के केंद्रीय समिति के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष सह पूज्य परम पूज्य संत श्री नाथ जी महाराज के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर मैना सुंदर धर्मशाला में विशेष रुप से सभी कार्यक्रम प्रमुख और समिति के लोगों को पगड़ी साफा का वितरण महासचिव शंभू चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। प्रभारी लोगों से जानकारी ली गई । ऐतिहासिक शोभायात्रा महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने के लिए युवा लगातार कार्य में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि झंडा लेकर चलने वाले लगभग एक सौ युवा पगड़ी धारी होंगे उसके बाद केंद्रीय समिति के सदस्य भी पगड़ी धारण किए हुए जोश में सम्मिलित होंगे लगभग 45 झांकी जो प्रभु श्री राम और उनके वीर गाथाओं पर आधारित निकाली जाएगी जो दर्शनीय होगी। संत परम संत श्री शिव नाथ जी महाराज ने युवाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि अभी प्रभु श्री राम का जय घोष कर रहे हैं,इनका नाम जन जन तक पहुंचा रहे। आगे चलकर यही प्रभु श्री राम की प्रेरणा से रामराज की भी स्थापना करेंगे।
दैहिक दैविक भौतिक तापा
राम राज कहहू नहीं व्यापा।
श्री मनोकामना रथ जिस पर प्रभु श्रीराम नगर का भ्रमण करेंगे उसको विशेष रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। जिसके लिए सभी प्रभु श्रीराम और हनुमान शिव लगे हुए हैं।
इस मौके पर गोकुल सिंह ,वीरेंद्र सिंह, विभु सिंह, विभु जैन, छोटू सिंह, राजेंद्र सिंह, उदय आनंद,डा जीतेंद्र शुक्ला ,डा दिनेश, अनिल जी, हिमांशु केशरी, विक्की,अमर कश्यप, नंदलाल, निखिल, बहादुर, गोपाल आदि रहे।

Related posts

भोपाल:मानव संग्रहालय में “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा बीमारियों की रोकथाम” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने ‘काशी तमिल संगमम् 4.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह :सांसद कोडरमा सह-केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “दिशा” बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल संकट पर हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

शास्त्रीय गायन व कथक नृत्य के द्वारा गंगा की आराधना अलौकिक ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

Leave a Comment