RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)08 मई।केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया। यह केंद्र फोरम ऑफ रेगुलेटर्स और आईआईटी रुड़की की संयुक्त पहल है। फोरम ऑफ रेगुलेटर्स भारत में एक वैधानिक निकाय है, जो केंद्रीय एवं राज्य विद्युत नियामकों को एक साथ लाकर विद्युत क्षेत्र में नियामकीय प्रक्रियाओं के समन्वय, सामंजस्य और सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य करता है।
इसी दिशा में, फोरम ऑफ रेगुलेटर्स द्वारा IIT, रुड़की के सहयोग से सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स की स्थापना भारत के विद्युत क्षेत्र के नियामकीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आईआईटी के सहयोग से स्थापित किया जाने वाला दूसरा ऐसा केंद्र है। इससे पूर्व आईआईटी दिल्ली, केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग तथा ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक समान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अनुसंधान, क्षमता निर्माण एवं नियामकीय उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करना है।
सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स को नियामकीय अनुसंधान, क्षमता निर्माण, परामर्श सहयोग एवं ज्ञान प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर के केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना की गई है।
इस केंद्र की स्थापना विद्युत क्षेत्र के नियामकीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। यह केंद्र अग्रणी संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा देगा, प्रशिक्षण एवं सेमिनार आयोजित करेगा तथा ऊर्जा योजना एवं विनियमन में स्नातकोत्तर डिग्री सहित उच्च शिक्षा कार्यक्रम संचालित करेगा, जिससे क्षेत्र के लिए कुशल पेशेवरों का एक सशक्त समूह तैयार किया जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग / फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने भी विचार व्यक्त किए।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

rktvnews

राजस्थान:देश के एनर्जी ट्रांजिशन में राजस्थान दे रहा सर्वाधिक योगदान :लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

“सिविल सेवा में इस्तीफों का मंथन: राजनीति, प्रशासन और मानसिक तनाव का समीकरण”।

rktvnews

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज में 260 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!जिला का पहला कार्यक्रम काफी में उत्साहवर्धक रहा:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बनियापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नदौवा बेदौली में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कर्नाटक परिणाम! सद्भावना की जीत, नफरत की हार:विपुल बिहारी सिन्हा।

rktvnews

Leave a Comment