RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

आरा में ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन संपन्न।सैकड़ों रामभक्त बने गवाह।

51फीट की प्रभु श्रीराम की तस्वीर थी आकर्षण का केंद्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मार्च। आज स्थानीय रमना मैदान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक रामोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा, पुरुष और महिलाएं सम्मिलित हुई।बार बार हर्ष और उल्लास के साथ जय श्रीराम के जयघोष लगते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मर्यादा पुरुषोत्तम राम की 51 फीट लंबी तस्वीर लगी हुई थी।मंच से लेकर मैदान तक सारी व्यवस्था अति सुंदर और नीचे बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में युवाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिनके उत्साह और परिश्रम से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने प्रभु श्री राम की वीर गाथा को स्मरण कराते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया ।इसी बीच युवाओं ने हाथ उठाकर कई संकल्प लिए जिसमें लव जिहाद और गौ हत्या पर विरोध जताया और कहा की ऐसा नहीं होने देंगे। अंत में प्रभु श्री राम की महाआरती उपस्थित लोगों ने की ।जिसमें प्रमुख रूप से मां आरण्य देवी मंदिर के महंत मनोज बाबा, आनंद जी, सरोज जी,जीतेंद्र सिंह, नवीन प्रकाश, चंदन ओझा, अमित पांडेय आदि अनेकों रहे।

Related posts

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

rktvnews

बक्सर:पीएल पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए वितरित किए पौधे!5 जुलाई को एक ही दिन में लगेंगे 5.25 लाख पौधे : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया आईआईटी पटना, एफडीडीआई बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा।

rktvnews

मैं किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता…! : वल्लभ

rktvnews

Leave a Comment