RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पटना : कायस्थ समाज के लोगों ने की अपने आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 नवम्बर। कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव तथा ब्रह्मांड का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना पारंपरिक तरीके से खुशीनुमा माहौल मे की। कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों मे चित्रगुप्त भगवान, कलम, दवात तथा पुस्तक की पूजा अर्चना विधि विधान से की और चित्रगुप्त भगवान का कथा सुना। लोगों ने अक्षत, फूल, माला, रोली, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पान, कसैली आदि से भगवान चित्रगुप्त, कलम, दवात तथा पुस्तक की पूजा की। पूजा के बाद भक्तों ने अदरक और गुड़ से बने चरणामृत तथा आटा के पके हुए कलम दवात को गुड़ के साथ प्रसाद रूप में ग्रहण किया। इसके अलावा कायस्थ समाज के लोगों ने सार्वजनिक पूजा मे भी भाग लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:इंडियन साइकोलाजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष का जे जे कालेज में हुआ स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मी के मौत पर उनके आश्रित को सौंपा 15 लाख रूपये की अनुग्रह अनुदान राशि का प्राधिकार पत्र।

rktvnews

शास्त्रीय संगीत की अनुगूंज हरि उपासना का मार्ग : विश्वनाथ राय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:16 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment