RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )01 नवम्बर।जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं।
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 20 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और और कई मामलों का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।
अलीनगर प्रखंड के एक परिवादी द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु आवेदन दिया गया था।
जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नियमानुकुल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद, खाद्य आपूर्ति आदि के मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था-सह-जिला-आपूर्ति राकेश रंजन, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार,पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में संचालित दाल भात केंद्रों में टेबल कुर्सी समेत किया गया उत्तम व्यवस्था।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित ‘वसंतोत्सव-2025’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

8 मार्च,23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

केजरीवाल का दांव : अग्निपरीक्षा या गुगली?

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन!ऑडियो माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

Leave a Comment