RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: पटना: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में अस्थायी छठ घाट निर्माण का निरीक्षण करने पहुचे नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नितिन नवीन और नगर आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 01 नवंबर।वार्ड 27 स्थित मंदिरी नाला के समीप में छठ महापर्व को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ में अस्थाई छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर नगर विकास आवास विभाग मंत्री नितिन नवीन, नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर समेत निगम के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और छठ घाटों की साफ सफाई समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।साथ ही पटना में 38 जगहों पर अस्थायी तालाब बनाया गया है जिसमें पत्रकार यूनियन संघ में भी अस्थाई तालाब का निर्माण कराया जा रहा है ताकि छठ व्रती छठ कर सके और व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस पर विशेष ध्यान रखा गया है।इस मौके पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद सिंह,अनिल कुमार, रंजित डे, इंद्रजीत दे,संजय कुमार,राकेश दुबे सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।
विदित हो की छठ महापर्व को लेकर पटना के गंगा घाट को स्वच्छ रखने और साफ सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है क्योंकि छठ महापर्व पटना ही नही बल्कि देश विदेश में मनाया जाता है और छठ महापर्व को लेकर पटना को साफ सफाई रखने में सरकार और प्रशासन के साथ साथ जनभागीदारी भी विशेष तौर पर होती है। ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की समस्या नही हो।

Related posts

नारनौल:ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित ।

rktvnews

दुमका:श्रमिकों के पंजीकरण एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिला कलक्टर

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

हल्द्वानी:जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव 22 को आएंगे गढ़वा।

rktvnews

Leave a Comment