RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

संपर्क पोर्टल पर प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

पीसीएस ने परिवादियों से किया सीधा संवाद।

राजस्व प्रकरणों का 94% से अधिक निस्तारण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)27 मार्च। राज्य सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग की नई योजनाओं को संपर्क पोर्टल के सब्जेक्ट में शामिल किया जाए तथा पुराने और अनुपयोगी विषयों की समीक्षा कर उन्हें हटाया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च, 2025 से 27 मार्च, 2026 तक राजस्व विभाग से जुड़े कुल 1 लाख 90 हजार 151 प्रकरण संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुए, जिनमें से 1 लाख 80 हजार 222 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जो कि 94.78 प्रतिशत है। इन मामलों के समाधान में औसतन 22 दिन का समय लगा तथा लगभग 50 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान श्री रविकान्त ने कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर स्वयं परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जयपुर के दिलीप सिंह, सवाईमाधोपुर के दयाराम, सिरोही के किशोर, अलवर के दिनेश एवं भीलवाड़ा के सोहन सहित अन्य परिवादियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा:जिला स्तरीय बाल परिवहन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उतराखंड:राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय जोगदंडे

rktvnews

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु डीएम ने कलाकारों को सारण(छपरा)के लिए किया रवाना।

rktvnews

“मेरे पहले के बेबाक किरदारों से अलग, मेरा किरदार सृष्टि अपनी भावनाएँ और खामोशी से ज़्यादा व्यक्त करता है: गुलकी जोशी

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment