RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उमरिया:दीपावली के अवसर पर युवा टीम ने जरूरतमंद परिवारों को खुशियों से भरा पैकेट किया वितरण।

युवा हर साल करते है असहाय परिवारों की दिवाली रोशन।

जरूरतमंद परिवारों के चेहरे में आई मुस्कान।

RKTV NEWS/उमरिया(मध्यप्रदेश)31 अक्टूबर।रोशनी के पर्व दीपावली पर गरीबों के घर में खुशियां छाए, इसके लिए जिले की सक्रिय युवाओं की एक टोली युवा टीम उमरिया अनूठा काम करती है।बगैर किसी नाम की चाहत व सुर्खियां बटोरे ये युवा सालभर पॉकेट मनी में से कुछ राशि बचाते हैं व पाली पुलिस वजन सहयोग के माध्यम से दीपावली पर गरीबों के बीच खुशियों के पैकेट बांटे जा सकें। 4 साल से इनकी ये अनूठी सेवा जारी है जो इस बार भी गरीबों के यहां आनंद का उजियारा लाई है। युवाओ उद्देश्य यही है कि वे प्रमुख त्योहार दिवाली पर बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच खुशियां बांट सके। अपनी खुशियों के लिए तो सभी दिन-रात लगे रहते हैं लेकिन इन युवाओं की सोच कुछ अलग हटकर है। तभी तो वे दीपावाली के एक माह पहले से खुद के शौक व गैजेट्स की बजाय गरीबों को दिए जाने वाले खुशियों के पैकेट के मैनेजमेंट में जुट जाते हैं।
दीपावली की पूर्वसंध्या पर सबकी दीवाली खुशियों वाली कार्यक्रम के अंतर्गत 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को ”हेप्पीे किट्स” बांटकर दीपावली मनाई गई जिसमें युवाओ के द्वारा बच्चों को मिठाई, नमकीन, रंगोली, ईको फ्रेंण्डली फटाखे, ईको फ्रेण्डली बैग, बिस्किट, चॉकलेट, दिया और बाती नए वस्त्र ,सजावट सामग्री आदि रख खुशियों से भरा पैकेट प्रदान किया गया।
पवन सम्भर व पाली पुलिस प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को बढ़ चढ़कर इन युवाओं का सहयोग करना चाहिए जिससे और भी अधिक जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके।
टीम का नेतृत्व कर रहे हैं हिमांशु तिवारी ने बताया कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य समाज में जो वर्ग सक्षम नहीं है उन्‍हें भी सक्षम वर्ग की तरह सुविधाओं का आनंद प्रदान करना था। तो वह वर्ग भी जो अर्थिक कमी के कारण आम सुवि‍धा से वंचित है उसे भी दीपावली के अवसर पर इन सुविधाओं का लाभ प्राप्‍त हो सकें। खुशियों से भरा पैकेट वितरण करते समय बिरासिनी कंप्यूटर पाली संस्थापक पवन सम्भर, पुलिस पाली प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,नाशीमा बानो,सौरभ पांडेय,प्रेरणा तिवारी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related posts

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पंच प्रण और स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

rktvnews

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

भाजपा की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर,दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इलेक्ट्रोल बॉन्ड: ऐपवा

rktvnews

इंदौर:नव वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर विक्रम महोत्सव के तहत कोटि सूर्योपासना।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment