RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर:बीज उत्पादन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अक्टूबर। सोमवार को अभिकरण (आत्मा), बक्सर के तत्वाधान में बीज उत्पादन कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा किया गया। वहीं प्रशिक्षण का संचालन सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र-सह-प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने की।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि जिले को बीज उत्पादन में सशक्त बनाने के लिए बीज उत्पादन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। परंतु बीज उत्पादन के लिए प्रशिक्षण अत्यावश्यक है। ऐसे में यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।
सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र-सह-प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बीज उत्पादन कार्यक्रम के संक्षिप्त विवरण की जानकारी पावर प्वाईंट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज उत्पादन में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर पंचायतों में पदस्थापित कृषि समन्वयक से तकनीकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमराॅंव के सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार एवं प्रियंका रानी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के पौधा संरक्षण विशेषज्ञ राम केवल द्वारा तकनीकी सत्र के दौरान किसानों को बीज उत्पादन प्रक्रिया के पद्धति पर प्रकाश डाला गया। आत्मा द्वारा किसानों की तकनीकी जानकारी को समृद्ध करने हेतु बीज उत्पादन पर तकनीकी साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया।
मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमराॅंव, सहायक निदेशक, किरण भारती, आत्मा कर्मी विकास कुमार राय, रघुकुल तिलक सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ।

rktvnews

जातीय गणना कार्य अंतिम चरण मे।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में आमजन को दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी!सांसद ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment