शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)14 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार द्वारा कराए जा रहे जातीय गणना का कार्य अंतिम चरण में जोरों पर है। सरकार के आदेशानुसार रविवार को भी जातीय गणना का कार्य किया गया। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रखंड कार्यालय में बुलाकर जातीय गणना का कार्य कराया गया।
प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा जातीय गणना के संबंध में एकत्रित जानकारी को ऐप के माध्यम से एंट्री कराया जा रहा है। इसके बाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार किए गए हार्ड कॉपी को प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिया जायेगा। इस कार्य में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के साथ लवनाथ सिंह, शशि प्रताप सिंह, विजय कुमार, मुन्ना कुमार आदि शामिल हैं।








