RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 21 अक्टूबर। पुलिस शहीद दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, पौधारोपण और सफाई अभियान आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
डीजीपी यूआर साहू ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया और इस नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की। रक्तदान शिविर में डीजीपी (साइबर अपराध एवं एससीआरबी) हेमंत प्रियदर्शी, एडीजी एवं आरपीए के निदेशक एस. सेंगाथिर, आईजी राजीव पचार, डीआईजी दीपक भार्गव एवं विकास शर्मा एवं डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं इंस्पेक्टर से लेकर हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक के पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी।
डीजीपी श्री साहू ने इस अवसर पर आरपीए परिसर में शहीद पुलिस कार्मिकों की याद में पौधारोपण किया। इन कार्यक्रमों में पुलिस मुख्यालय, आरपीए और जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

सांसद सुदामा प्रसाद ने मटुकपुर बड़हरा के नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात,साथ खड़े रहने की कही बात।

rktvnews

योग दिवस की तैयारी को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जून 25

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर चला महासफाई अभियान।

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

पटना माइंड फेस्ट 2024: बिहार म्यूजियम में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, देश- प्रदेश के छात्रों से ने इंडिया क्विज, क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड और वर्ड-बी में लिया हिस्सा।

rktvnews

Leave a Comment