
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितंबर। बिहार यात्रा के क्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री,राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का भोजपुर आगमन हुआ। भोजपुर के हसन बाजार पहुंचते ही जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और फूल-मालाओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत किया । आरा पहुंचने पर चंदवा मोड़ पर पार्टी के युवा एवं छात्र प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबोध केसरी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भोजपुर के सातों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी । 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनता दल के साजिश के शिकार हो गए थे जिसके कारण एनडीए को शाहाबाद क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ा । उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासन काल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब एक अणे मार्ग से अपहरण की रकम तय नहीं होती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, विधानपरिषद श्री भगवान सिंह कुशवाहा भी उपस्थित थे। द नोबेल रिजॉर्ट धोबीघटवा में पार्टी के समीक्षा बैठक में कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सदस्यता अभियान को बुथ स्तर तक ले जाना है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, राम पुकार सिन्हा,संजय मेहता, फजल इमाम,पंकज कुशवाहा,स्मृति कौमुद,संतोष चंद्रवंशी, विराट कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।
