RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 19,20 मार्च को एस बी कालेज में,पंजियन जरूरी:प्राचार्या पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।युथ पार्लियामेंट 2025 के सफल आयोजन के लिए 5 मार्च को प्रो पूनम कुमारी प्राचार्या,एसबी कॉलेज आरा की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार का है जिसमें नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस सहयोग करेंगे और कार्यक्रम का आयोजन एसबी कॉलेज आरा में होगा । साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गठित कार्यक्रम आयोजन समिति के साथ भी बैठक आयोजित किया। बैठक में निकिता सिंह, जिला युवा अधिकारी ,नेहरू युवा केंद्र ,भोजपुर सदस्य सचिव ,डॉक्टर साधना रावत प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एनएसएस वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा डॉक्टर अभिनव आनंद प्रोग्राम ऑफिसर एस.बी. कॉलेज ,आरा एवं श्री सागर महेश्वरी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ,बक्सर भी उपस्थित हुए। बैठक में निम्न अधिकारियों ने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं पंजीयन हेतु अपना सुझाव रखा। भोजपुर तथा बक्सर जिले में यूथ पार्लियामेंट 2025 के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए । ताकि कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष के युवा भाग लेने हेतु चयन किया जा सके । यह छात्र छात्राएं गैर छात्र युवा जो की बक्सर एवं भोजपुर जिला के स्थाई निवासी होंगे। वह भी प्रतिभागी बन सकते हैं ।पंजीयन के लिए माई भारत पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ 1 मिनट का अपना वीडियो स्पीच देते हुए अपलोड करना आवश्यक है। जिसका विषय होगा “विकसित भारत से आप क्या समझते हैं” पंजीयन 9 मार्च 2025 को 12:00 बजे रात तक होगा। उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भोजपुर एवं बक्सर जिले के 150 युवाओं को का चयन किया जाएगा । वह युवा 19 एवं 20 मार्च 2025 को एसबी कॉलेज ,आरा में आयोजित यूथ पार्लियामेंट 2025 में भाग लेंगे जिसका विषय होगा “वन नेशन वन इलेक्शन ” जूरी मेंबर द्वारा 10 युवा प्रतिभागियों का चयन कर राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा । अधिक से अधिक पंजीयन हेतु सरकारी ,गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज ,पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, के.वाईपी. सेन्टर , विद्यालय,महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में प्रचार प्रसार करेंगे।

Related posts

बिहार:534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों एवं कॉल सेन्टर का लोकार्पण एवं शुभारंभ राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है:रेणु देवी मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

rktvnews

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

rktvnews

बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे।

rktvnews

पंचायत प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुए 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद लिया।

rktvnews

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment