RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड: चतरा:सिमरिया क्षेत्र के लावालौंग चतरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदा में मतदाता जागरूकता अभियान।

मतदाता जागरूकता अभियान में मतदाता भी बढ़ चढ़ कर ले रहें हैं भाग।

मतदाता शपथ, हाट बाजार में आने वाले मतदाताओं को बैनर पोस्टर के माध्यम से किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 अक्टूबर।जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग और चतरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदा हाट बाजार, चौक, वाहन स्टैंड के पास स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।जिससे सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर 2024 को होने वाले चुनाव में सभी मतदाता बढ़ चढ़ कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल कूद पदाधिकारी सह सहायक स्वीप नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय एवं सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशीकांत कुमार श्रीवास्तव द्वारा लावालौंग और कुंदा प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजार में आने वाले लोगों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया। साथ ही उनके मत के अधिकार और 13 नवंबर को मतदान होना है इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावे उक्त अधिकारी ने वाहन स्टैंड और प्रखंड के चौक पहुंच यात्री सेवा ऑटो, बस और ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले वाहनों पर सीविजील, वोटर हेल्पलाइन समेत अन्य जागरूकता से संबंधित बैनर को चिपकाया।जिससे अधिक से अधिक मतदाता चुनाव के प्रति जागरूक हों।सच्चे मतदाता के एक ही पहचान,नकद, शराब या मुफ्त उपहार बिना करें मतदान एवं बूढ़े हो या जवान 13 नवंबर को करेंगे सभी मतदान का नारा भी मतदाताओं द्वारा लगाया गया।

Related posts

समाज के वंचित वर्ग को भी मिले पीने को दूध।

rktvnews

अस्पताल में भर्ती पंजीकृत श्रमिक तथा चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को मिलेगी सहायता राशि – मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति – अधिकतम 7 दिन 200 रुपए प्रतिदिन अनुसार सहायता राशि

rktvnews

जयंती पर साहित्य सम्मेलन में “गांधी के साहित्यिक अवदान और हिन्दी-सेवा” को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की।

rktvnews

आज मुझे बाजार दिखा दो;बंद तिजोरी में है दम घुटता : अनायास

rktvnews

Leave a Comment