RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

आज मुझे बाजार दिखा दो;बंद तिजोरी में है दम घुटता : अनायास

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मई। डॉ कृष्ण दयाल रचित कहानी और नाटक संग्रह “अनायास” की चौथी रचना थैला पैसा द्वंद्व काव्य एकांकी है।

थैला-पैसा द्वन्द्व (काव्य एकांकी)

थैला- निकलो घर से आ, तुम्हें बतलाता हूँ; तंग अंधेर नगरी वाले, आज तुम्हें बतलाता हूँ।

पैसा-बन्द करो मुँह अपना, क्यों नाहक ही फैलाते हो; शर्म करो अपनी हालत पर, क्यों बढ़कर बात बनाते हो ?

थैला- रे पगला तू क्या बोलेगा, छुपे-छुपे क्यों रहते हो; दशा देख ले अपनी तू, क्यों, ताले में बन्द बराबर रहते हो ?

पैसा- कहते तुमको लाज न लगती, क्यों सूई तुम्हें चुभायी जाती; दुर्बुद्धे ! क्या हरदम तुमको, नाथ-नाथ नहीं रखा जाता ।

थैला- रे मति भ्रम, उल्लू के पट्टे, क्या होश गँवाकर आये हो ? क्यों गला-गलाकर भट्टी में, तुम पिट-पिट नहीं आये हो ?

पैसा-बेशर्म ! ठोक कील लटकाये जाते, इसीलिए गर्दन में फाँसी, इतने पर भी होश नहीं; लगती तेरी कभी-कभी ।

थैला-चुप रह, छोड़ो शेखी अपनी, डर से पास तू आओगे; तुम्हें छुपाकर रखूँ नहीं तो, रात क्या दिन में लूटे जाओगे ।

पैसा- रे पेटू ! क्यों चुप न रहता,
मेरे पास ही आओगे,अगर न चाहूँ, पेट में अपने तू, एक दाना कभी ना पाओगे । रे अधम ! मैं राजा के मुकुट में शोभू इठलाकर तो मैं चलता हूँ, भरे हुए बाजार में ।

थैला- मूर्ख ! अपने मुँह से आप
क्यों अकल गई है तेरी मारी?
राज तुम्हें कर बंद थैली में रखता, बोलो, तुम भारी या मैं भारी ?

पैसा- निर्लज्ज ! मैं रहता हूँ राजकोष में, सौदागर सेठों के घर में; तुम्हारे जैसा दर-दर मारा, कभी न फिरता घर-घर में ।

थैला- अंधे ! कैसी है बकवास ये तेरी, राजा-रंक तो सब हैं मेरे; थैला का उपयोग नहीं बस, तुम्हें छुपाना, रहता हर सामान अंदर में मेरे ।

पैसा- थैला- मैं न रहूँ तो तुम रोओगे, तुम भी नहीं बचोगे; और बचेंगे, नहीं रोयेंगे ।

पैसा-चलो मुझे तुम सैर करा दो, आज मुझे बाजार दिखा दो;बंद तिजोरी में दम घुटता,थोड़ी हवा लगा दो। आज तेरा, मैं पेट भरूँगा, रख-रखने की नेकी को अब नहीं भूलूंगा; तेरी खातिर हाथों-हाथों, कोई ओर छोर अब नहीं छोडूंगा।

थैला-तुमको सदा बचायेंगे; अपने पेट के अंदर रखकर, और बना व्यापार नहीं तो श्रम से, तुम्हें पास फिर लायेंगे ।

थैला- जय पैसा की, जय थैला की, जय थैला की, जय पैसा की, जय दोनों की, कदम चाल की, रखे दोनों को, जो जैसा की ।

डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

भोजपुर:बिदेशिया नाटक के युवा कलाकारों ने लिया संकल्प।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक, निजी विद्यालयों की सम्बद्धता व नामांकन पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुपति यादव हुए शामिल।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

rktvnews

महाकुम्भ में पहली बार पहुंचे कई देशों के बौद्ध भिक्षु,भंते व लामा।

rktvnews

Leave a Comment