RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ टीम का सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर। रविवार को तीन दिवसीय बिहार फोटो वीडियो एक्सपो का 6वां आयोजन तिवारी ट्रेडर्स और बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा हुआ। आयोजन में बिहार के अलावा,झारखंड , उत्तर प्रदेश,उड़ीसा,बेस्ट बंगाल के फोटोग्राफर शामिल हुए साथ ही देश के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी नेपाल फोटोग्राफर एसोसिएशन के फोटोग्राफर भी ज्ञान भवन पटना उपस्थित रहे ।
बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक्सपो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित नई-नई जानकारियां दी गई साथ ही कैमरे की नई तकनीक के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष जंयत ओझा को बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन भोजपुर को सर्वश्रेष्ठ टीम के सम्मान से सम्मानित किया गया। तिवारी ट्रेडर्स के संचालक राकेश तिवारी ने बताया कि भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के लोगों का काफी अच्छा सहयोग रहा है।वही भोजपुर और रोहतास के जोनल अधिकारी रोहित खत्री द्वारा बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन भोजपुर में बेहतर कार्य के लिए अमित मिश्रा भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी के साथ साथ रवि शंकर पाण्डेय, संतोष कुमार भगत ,जय कुमार , राकेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।

Related posts

हां, आज़ादी चरखे से आई थी….और ऐसे आई थी !

rktvnews

सारण:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई योजनाओं एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समीक्षा बैठक में की गई मांग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

चतरा :मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

भोजपुर:बच्चों के सुसंस्कृत शिक्षण की विशिष्ट संस्था है बी.एस डीएवी : मेयर इदु देवी

rktvnews

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment