RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर: पत्रकार एकादश और डॉक्टर एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अक्टूबर।शहर के मझौंवा स्थित हवाई अड्डा मैदान में रविवार की सुबह पत्रकार एकादश बनाम डाक्टर एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पत्रकार एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 126 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाक्टर एकादश की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर विजेता बनी। डाक्टर एकादश की ओर से डॉ. सुयश ने 55 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड डाक्टर एकादश के मोहित एवं बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड रोहित को दिया गया। पत्रकार एकादश के शुभम कुमार को बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता के अंत में चिकित्सक डॉ. विकास ने पत्रकार एकादश के कैप्टन राकेश राजपूत को उपविजेता तथा डाक्टर एकादश के कैप्टन डॉ. अभिनीत कुमार को विजेता का ट्रॉफी प्रदान किया।
पत्रकार एकादश की ओर से मिथलेश कुमार, पुष्कर पांडेय, कृष्ण कुमार, गौरव सिंह, अभिषेक, शुभम कुमार, मो. मेराज, मनीष सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, दीपक सिंह, सोनू सिंह, चंदन कुमार, कमलेश पांडेय, निक्की, चंदन सिंह थे। वही डाक्टर एकादश में डॉ. अभिनीत कप्तान (कप्तान), डॉ. अमित जयसवाल (उप कप्तान), डॉ. विकास सिंह, डॉ. आनंद, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. लोकेश, डॉ. सुयश, डॉ. अमरजीत, डॉ. मनीष, डॉ. अनुरंजन, राहुल, पंकज, रोहित, हर्षवर्धन, हैप्पी, मोहित, मोलू एवं ऋतिक थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

rktvnews

छत्तीसगढ : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डोल जात्रा और डोला पूर्णिमा के अवसर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शक्ति सदन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment