RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

बिहार: पूर्वी चंपारण:एसडीओ ने जांच में पाई अनियमितता, कराया गया एफआईआर।

RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)20 अक्टूबर।अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्वेता भारती के द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा की जा रही ई- केवाईसी की ऑनलाइन जांच में पिपराकोठी प्रखंड के वीर छपरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली विक्रेता संगीता कुमारी एवं उनके पति सह नामिनी अभिमन्यु कुमार के द्वारा लगभग 350 लाभूकों का ई-केवाईसी लाभुकों के नाम पर नहीं करके स्वयं अपने ही नाम पर कर लिया गया है जो लाभुकों के खाद्यान्न का गबन और कालाबाजारी का द्योतक है ।
उक्त कृत्य के लिए इन दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिक की दर्ज कराने का निर्देश एसडीओ सदर के द्वारा पिपराकोठी के एमओ को दिया गया। एमओ के द्वारा बताया गया है कि संगीता कुमारी एवं अभिमन्यु कुमार के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करा दी गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने खाद्य तेल आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व किया।

rktvnews

भाजपा है भारत जलाओ पार्टी!भाकपा(माले) का मतलब है अमन और इंसाफ – कुणाल

rktvnews

बिहार के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से पहले 15 दिनों में लगभग 57.48% गणना प्रपत्र एकत्रित हुए; अभी 16 दिन शेष।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

rktvnews

प्रत्यक्ष कर में सुधारों द्वारा जीवन जीने की सरलता : केंद्रीय बजट 2026-27

rktvnews

चितौड़गढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

rktvnews

Leave a Comment