RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने की अपील।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान )13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस से पहले देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट से रोडवेज बस स्टैण्ड से होते हुए सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहे तक तिरंगा रैली निकली गई। अभियान के तहत जिला कलक्टर आलोक रंजन व एसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा रैली मुख्य सड़क से गुजरते हुए गोल प्याऊ चौराहा पहुंची। जहां अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिलेवासियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है। तिरंगा रैली में घर-घर तिरंगा के देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे के प्रति जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चे

कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक होते हुए गोल प्याऊ में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में शामिल स्काउट एण्ड गाइड, एनसीसी, स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकले।
इस दौरान अति. जिला कलक्टर राकेश कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, सीईओ दिनेश कुमार मण्डोवरा, एसीईओ राकेश पुरोहित, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, प्रधान देवेन्द्र कंवर, रघु शर्मा, सुधीर जैन, मनोज पारीक, गोवर्धन जाट, वीणा दशोरा, सहित जिला स्तरीय अधिकरीगण, कर्मचारी एवं स्काउट एण्ड गाइड, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related posts

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बड़हरा विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए महापर्व छठ पूजा मे जनता से मुलाकात की।

rktvnews

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को बुलंद कर रहा क्षेत्र का एकमात्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

rktvnews

राजस्थान:महायज्ञ सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास: अमित शाह

rktvnews

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने सटीकता, उत्‍साह और पेशेवर उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया।

rktvnews

Leave a Comment