RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

सकल साख जमा अनुपात (सी डी रेशियो) में पीएनबी का प्रदर्शन अत्यंत खराब, जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी।

सभी बैंक रोजगारपरक योजनाओं में ऋण देने में बरतें उदारता, जिले का सीडी रेशियो 50 प्रतिशत पहुंचाने के लक्ष्य के साथ करें कार्रवाई।

RKTV NEWS/सारण( छपरा)19 अक्टूबर।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज सभी बैंकर्स के साथ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आहुत की गई।
बैंकों के सकल साख जमा अनुपात (सीडी रेशियो) के संबंध में बताया गया कि जून में अंत त्रैमास में जिले के सभी बैंकों का समेकित सीडी रेशियो 44.63 प्रतिशत था। जो मार्च त्रैमास से कम था। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंकों, विशेष रूप से पीएनबी द्वारा साख सृजन में काफी खराब प्रदर्शन किया गया है। जून त्रैमास में पीएनबी का सीडी रेशियो 24 प्रतिशत तथा एनुअल क्रेडिट प्लान के लक्ष्य का मात्र 1.95 प्रतिशत उपलब्धि रही। जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सभी बैंकों को 50 प्रतिशत के सीडी रेशियो के लक्ष्य के साथ कार्य करने को कहा। विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं-पीएमईजीपी, पीएम एफ एम ई आदि के तहत प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति एवं ऋण अदायगी में उदारता बरतने को कहा।
पीएमईजीपी के तहत 496 के लक्ष्य के विरुद्ध 576 आवेदन बैंकों को भेजा गया है। सभी बैंकों को दिसम्बर माह तक लक्ष्य की प्राप्ति का निदेश दिया गया। पीएम एफ एम ई के तहत 340 के लक्ष्य के विरूद्ध तीन गुना आवेदन सृजित करने का निदेश दिया गया।
विभिन्न बैंकों के साथ टैग किये गये उद्योग विस्तार पदाधिकारियों को सम्बद्ध बैंकों में जाकर आवेदनों की स्वीकृति एवं डिसबर्समेन्ट में तेजी लाने का निदेश किया गया। वरीय उपसमाहर्त्ता बैंकिंग को भी विभिन्न बैंकों में जाकर आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया।
बैठक में वरीय उपसमाहर्त्ता बैंकिंग, जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: जियाकी झोंग की हैट्रिक के दम पर चीन ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा, थाईलैंड की लगातार चौथी हार।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पाँचवें शैक्षणिक सत्र का सफल आयोजन।

rktvnews

चतरा:ऑनलाइन व्यवस्था से चापाकल शिकायतों का त्वरित समाधान।

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय/कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment