RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: तरारी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर द्वारा पंचायत स्तर पर शक्तिकेन्द्र प्रभारियो का मनोनयन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे शनिवार को जिला कार्यालय मे एक बैठक की गई। बैठक मे तरारी विधानसभा मे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा पंचायत स्तर पर जिला से शक्तिकेन्द्र प्रभारियो का चयन किया गया।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तरारी उपचुनाव मे एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के सभी कार्यकर्ता तरारी में कमल खिलाने के लिए कमर कस चुँके है। जिला से बूथ तक लगातार बैठको का दौर जारी है।बहुत जल्द उम्मीदवार का भी घोषणा हो जाएगा। प्रदेश,जिला,मंडल के कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रवास शक्तिकेन्द्रो पर सुनिश्चित किया गया है।इसके लिए तरारी विधानसभा के सभी शक्तिकेन्द्रो पर प्रभारी बनाया गया है।कल पीरो मे शक्तिकेन्द्रो का बैठक हैगा,जिसमें प्रदेश के प्रमुख नेतागण शामिल होंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा संगठन पर्व के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा को प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं सजल झा,त्रिविक्रम सिंह और सिदार्थ शंभु को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
बैठक मे जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, सूर्यकांत प़ाडेय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रमुख स़जय कुमार स़िह शामिल थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:पुराना पेंशन स्कीम लागू करने को निकाली गई बाइक रैली, की गई सभा।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment