RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को निष्पादित करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अक्टूबर। आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल खारिज,परिमार्जन,अभियान बसेरा 2 एवं आधार सीडिंग की पिछले 2 सप्ताह मे हुई प्रगति की समीक्षा की गयी।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने 75 दिनों एवं 35 दिनों से लंबित दाखिल खारिज के मामलों मे सभी अंचलाधिकारी को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही आधार सीडिंग में सकारात्मक वृद्धि पायी गयी।
परिमार्जन से संबंधित आवेदन का निष्पादन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया कि बिना किसी कारण के आवेदन को निरस्त नहीं करें। परिमार्जन से संबंधित मामले कर्मचारी स्तर पर अधिक पायी गयी|
राजस्व कर्मचारी के कार्यों की समीक्षा के उपरांत बॉटम 5 परफॉर्मेंस वाले कर्मचारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत निर्गत किये गए ऑफलाइन पर्चा को विभागीय निर्देश के आलोक मे ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इन सभी मामलों का भूमि सुधार उप समाहर्ता को सतत अनुश्रवण कर निष्पादन करवाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, भोजपुर,सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री से राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने भेंट की।

rktvnews

पटना: ग़म में खुलकर मुस्कुराना चाहती हूँ, आग पानी में लगाना चाहती हूँ !

rktvnews

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में प्रखंड चौसा एवं सिमरी से संबंधित विभिन्न पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम मयूरहंड की समीक्षा बैठक!संबंधित पदाधिकारी को प्रखंड विकास योजना का प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे चुनाव कार्यों से बाहर रहने का आवेदन देने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कमिटी गठित,22 और 23 अप्रैल को होगी जांच।

rktvnews

Leave a Comment