RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शिक्षकों को छात्रों के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की है आवश्यकता : प्रो सच्चिदानंद सिंह

शिक्षक दिवस पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 सितंबर।राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हमें देव संस्कृति की आवश्यकता है। शिक्षकों को छात्रों के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए यह बातें शुक्रवार को प्रोफेसर सच्चिदानंद सिंह ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में कहीं।इस अवसर पर सम्मानित होने वाली सेवानिवृत शिक्षिका सुभावती देवी ने छात्र-छात्राओं पाठ्यक्रम के अलावे नैतिक शिक्षा का भी अध्ययन करना चाहिए कि बातों पर बल दिया। संगठन की संरक्षक डॉक्टर कमला कुमारी सिंह ,प्रोफेसर रेनू मिश्रा एवं कंचन प्रभा,किरण देवी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे ने वैदिक काल से वर्तमान काल तक की शिक्षा पद्धति एवं उसके गुण दोष की विवेचना की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा की पढ़ाईअनिवार्य करनी चाहिए। नैतिक शिक्षा के अभाव में छात्र छात्राएंअपने मुख्य उद्देश्य से भटक जाते हैं। जिला संरक्षक राघव प्रसाद सिंह, रविंद्र सिंह उदय प्रताप सिंह ,अनंत प्रसाद श्रीवास्तव, नथुनी पांडे, उमेश राय, अशोक कुमार चौधरी, सत्यनारायण सिंह ,गोवर्धन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रविंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह, सुशील राय ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार रखते हुए शिक्षा में व्यापक सुधार करने की मांग उठाई।जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं जग बाली सिंह ने शिक्षक को समाज का आईना बताते हुए चरित्र निर्माण की तरफ छात्र एवं छात्राओं को अग्रसर होने की बात कही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा में 127 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सरकार द्वारा संचालित केड़वा के वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को ना हो कोई समस्या,मूलभूत सुविधाएं कराई जाए उपलब्ध: जिलाधिकारी

rktvnews

देवघर:जिले के सभी थानों में जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर प्रत्येक गुरूवार को थाना परिसर में “थाना दिवस” का होगा आयोजन:उपायुक्त

rktvnews

देहरादून:राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment