RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन : शिवप्रकाश रंजन

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक घोटाले के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बीरमपुर बैंक घोटालेबाजों को सख्त सजा दी जाए-इंडिया गठबंधन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 अक्टूबर। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बीरमपुर (CSP) में बैंक घोटाला के खिलाफ इंडिया गठबंधन के द्वारा भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना आयोजित किया गया!इस विशाल धरना में सैंकड़ों महिला-पुरुष खातारी मौजूद थे!धरना के दौरान सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि पिछले एक माह से सैंकड़ों खाताधारकों से पैसा वसूल कर खाता पर नहीं चढ़ाया जा रहा था! बैंक मैनेजर चंदन सहाय से इसकी शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा था!अचानक बैंक मैनेजर फरार हो गया!खाताधारकों द्वारा स्थानीय गीद्धा थाना में लिखित आवेदन देने को बाद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं किया है।
उन्होने कहा की सभी खाताधारक गरीब मजदूर वर्ग के है और अपनी खून-पसीना की गाढ़ी कमाई को बैंक में जमा किये थे लेकिन बैंक मैनेजर पैसा लेकर फरार हो गए!इन पीड़ित खाताधारकों के पैसा बरामदगी एवं बैंक मैनेजर को गिरफ्तार नही करने के जिला प्रशासन के विरुद्ध इस सवालों को सड़क से लेकर बिहार विधानसभा तक संघर्ष तेज किया जाएगा!धरना के बाद आरा अनुमंडलाधिकारी से अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मांग-पत्र सौंपा!
धरना मे भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला पार्षद रविन्द्र रजक,जिला पार्षद भीम सिंह,जिला पार्षद हरिफन यादव,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,राजद आपदा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुहैल खान,राज गौरव टाईगर,आप नेता कृष्ण मोहन ठाकुर महेंद्र शर्मा,चंदेश्वर राम,दशरथ सिंह,वार्ड पार्षद मु०राजन,रणधीर कुमार राणा,एनामुल खां,मुनेश्वर यादव,मंजू देवी,सुगांति देवी,रेणू देवी,दुधनाथ पासवान,उर्मिला देवी,सुनिता देवी लक्ष्मीणा देवी, आदि सैकड़ों लोग शामिल थे!धरना का संचालन कोईलवर प्रखंड प्रभारी भोला यादव ने किया।

Related posts

दरभंगा:पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक!2000 पंचायत सरकार भवन का होगा शिलान्यास।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह :उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CP GRAMS) की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के साथ टोल फ्री सर्विस रोड 2/3 पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध।

rktvnews

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment