RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)13 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खुरपिया फार्म, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं सी.पी.डब्लयू.डी. के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की जानकारियां भी ली।
इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स किच्छा को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मानकों के अनुसार 100 एकड़ भूमि में ₹351करोड़ की लागत से 280 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड चिकित्सालय बनाया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईसीयू, ओपीडी, नर्सिंग हॉस्टल एवं आवासीय भवन आदि बनाए जाएंगे।
इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स की बाउंड्री वॉल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। साथ ही अन्य कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एम्स के निकट सड़क किनारों पर पौधरोपण कराने के साथ ही उचित ड्रेनेज व्यवस्था भी की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा यह भी बताया गया कि एम्स का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य कर रहे श्रमिकों से भी वार्ता कर उनकी समस्या भी जानी। वार्ता में सभी श्रमिकों ने संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स बन जाने से हमारे यहां के मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधाएं एक छत के नीचे एक ही चिकित्सालय में मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा एम्स परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोड़ा, तिलकराज बेहड़, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिदंल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, महामंत्री अमित नारंग, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए सब सेन्टर एवं केन्द्र हेतु जमीन चिन्हित करने के निमित की बैठक।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी ने खुद अपने सामने बीमार बच्चे का करवाया इलाज।

rktvnews

भोजपुर : जनसुराज की सरकार आने पर बदलेगी व्यवस्था : तथागत हर्षवर्धन

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले को दी 563 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 641 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

समावेशी विकास के लिए महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है: सुरजीत भुजबल

rktvnews

Leave a Comment