RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

समावेशी विकास के लिए महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है: सुरजीत भुजबल

सीबीआईसी सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल ने सीजीएसटी एवं सीमा शुल्क क्षेत्र पुणे द्वारा आयोजित ‘सीमा शुल्क आपूर्ति श्रृंखला में लैंगिक समावेशिता’ विषय पर एक संगोष्ठी में भागीदारी की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 नवंबर।केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल ने कल सीजीएसटी एवं सीमा शुल्क क्षेत्र पुणे द्वारा आयोजित ‘सीमा शुल्क आपूर्ति श्रृंखला में लैंगिक समावेशिता’ विषय पर एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपना मुख्य संबोधन दिया।
अपने संबोधन में श्री भुजबल ने लैंगिक समानता के महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में लैंगिक समावेशिता पर बल दिया, जिसका उद्देश्य लैंगिक पूर्वाग्रह को कम करना है और समावेशी विकास के लिए महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए ऐसा माहौल तैयार करना है जहां सभी लिंगों के लोग अपने आप को महत्वपूर्ण और सम्मानित महसूस करें।
इस अवसर पर पुणे सीमा शुल्क क्षेत्र के मुख्य आयुक्त मयंक कुमार, संयुक्त सचिव (सीमा शुल्क) अनुपम प्रकाश और पुणे क्षेत्रीय इकाई की एडीजी, डीजीजीआई वृंदाबा गोहिल ने भी अपना संबोधन दिया। अन्य प्रमुख वक्ताओं में एमसीसीआईए की निदेशक रुजुता जगताप, एफएफएएफएआई की महिला विंग प्रमुख चैताली मेहता और केएसएच समूह की मानव संसाधन प्रमुख खनक झा शामिल थे।
पुणे क्षेत्र के मुख्य आयुक्त मयंक कुमार ने अपने संबोधन में पुलिस बल में महिलाओं की उपस्थिति, 25-35 आयु वर्ग के महिला कार्यबल में गिरावट तथा महिलाओं के समक्ष आने वाली भावनात्मक, शारीरिक और वित्तीय समस्याओं पर एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा किए गए अध्ययन को साझा किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में, अनुपम प्रकाश ने लैंगिक समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार, विशेष रूप से सीबीआईसी द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी भी दी।
अपने संबोधन में सीमा शुल्क के अपने अवलोकन और अनुभव साझा करते हुए, वृंदाबा गोहिल ने कार्यस्थल पर महिलाओं के सामने आने वाली चार प्रमुख समस्याओं और लैंगिक समावेशिता की दिशा में सीबीआईसी द्वारा की गई पहलों पर चर्चा की।
रुजुता जगताप ने अपनी यात्रा और अनुभव तथा विनिर्माण क्षेत्र में लैंगिक समावेशिता के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया।
अपने संबोधन में, चैताली मेहता ने नेतृत्व की स्थिति में महिलाओं की उपस्थिति और रसद क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के महत्व का उल्लेख किया जो सीमा शुल्क आपूर्ति श्रृंखला का एक प्रमुख हिस्सा है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में खनक झा ने लैंगिक समावेशिता के लिए केएसएच समूह द्वारा की गई सभी पहलों और महिलाओं के भावनात्मक, शारीरिक और वित्तीय कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यो की संक्षिप्त जानकारी दी।
संगोष्ठी का समन्वयन पुणे के सीमा शुल्क आयुक्त यशोधन वानगे द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में आरम्भ होगी ‘कथयामि कथा’ ऋंखला,’मैं और मेरी कविता’ शीर्षक से एकल काव्य-पाठ भी।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

HDFC बैंक की आरा शाखा में 20 सदस्यों ने रक्तदान कर 8 दिसंबर को यादगार बनाया।

rktvnews

आई.टी.आई. रामनगर में आयोजित कैम्पस सलेक्शन में 92 छात्रों का किया गया चयन।

rktvnews

भोजपुर:तापमान का बढ़ना समस्त जीवों के लिए खतरा: साहित्यकार, जीतेन्द्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment