RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल ने राजभवन मंदिर पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)12 अक्टूबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजभवन मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने शिलान्यास अवसर पर वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। राज्यपाल श्री पटेल ने मंदिर सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रस्तावित परियोजना की जानकारी ली।
राज्यपाल श्री पटेल ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ ही समय सीमा का पालन भी सुनिश्चित किया जाये। राज्यपाल श्री पटेल को बताया गया कि मंदिर सुदृढ़ीकरण जीर्णोद्धार कार्य की कुल लागत 84 लाख 13 हजार एक सौ रुपये है। इस परियोजना में 76 लाख 96 हजार रुपए के सिविल कार्य और 7 लाख 16 हजार रुपये के इलेक्ट्रिक कार्य किए जाएगें। कुल 27 सौ वर्गफुट का मंदिर हॉल, 1120 वर्गफुट की भोजन शाला और भंडारा कक्ष बनेगा। रसोई का निर्माण 560 वर्गफुट में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोक-निर्माण संजय मस्के, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊस होल्ड राजभवन शिल्पी दिवाकर, लोक निर्माण विभाग की सिविल, इलेक्ट्रिकल शाखा और निर्माण एजेंसी के अधिकारी, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:संगीतद्वारकों के आभाव का शास्त्रीय संगीत पर प्रभाव।

rktvnews

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कहा, खेल में जीत की शुरुआत दैनिक स्वस्थ आदतों, जैसे बेहतर ओरल हैल्थ से होती है।

rktvnews

पटना :  प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित! एसआरपी कालेज मे हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले को दी 1378 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1220 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment