RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाशिक्षा

शिक्षा और राष्ट्रीयता विषय पर 5 मई 23 को आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता।

प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र का अभिन्न अंग है राष्ट्र से विमुख होकर उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है: जया जैन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,25 मार्च। शिक्षा और राष्ट्रीयता विषय पर आधारित डॉ जया जैन व्याख्यान माला प्रतियोगिता के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट ,आरा ,भोजपुर द्वारा 5 मई 2023 को एसएस कॉन्वेंट स्कूल आरा में आयोजित की जायेगी।इस प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष के महिला/पुरुष भाग ले सकते है ।भाषण का निर्धारित समय 10 मिनट का रखा गया है और प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार विजेता को क्रमश: 25 और 11 हजार की राशि प्रदान की जायेगी। इस आयोजन के उद्देश्यों के बारे में विस्तारित पूर्वक जानकारी देते हुये जया जैन ने बताया की वर्तमान की आवश्यकता व्यक्ति को राष्ट्र के लिए समर्पित होने की है।प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र का अभिन्न अंग है।राष्ट्र से विमुख होकर उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। अतः प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग करें। इसके लिए शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो प्रत्येक नागरिक के मन मस्तिष्क में राष्ट्र को प्रथम पायदान पर स्थापित करने में तन मन धन को समर्पित करने के लिए सदैव तैयार रखता है। शिक्षा रूपी अस्त्र को अपनाकर हम राष्ट्रीय जीवन को संवार सकते हैं।कनाडा अमेरिका जापान जैसे देश अपनी राष्ट्रीयता को उजागर करते हुए दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभरे हैं। वर्तमान में हमारे देश हिंदुस्तान को भी पुनः वैभवशाली बनाने के लिए इसी सोच की आवश्यकता है।जिसे आकार देने में शिक्षा ही सक्षम है और इन्ही सोचों को प्रसारित करने और मजूबती देने के ख्याल से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:सामुदायिक रसोई में 100 जरुरतमंदों ने खाया खाना!निर्धन लोगों को भोजन कराना हमारा दायित्व:प्राचार्या मीना कुमारी

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

चतरा:मयूरहंड के बीडीओ साकेत सिन्हा को निर्वाचन में धीमी एंट्री कार्य पर डीसी ने लगाई फटकार।

rktvnews

झारखंड राज्य स्थापना दिवस / वीर बिरसा मुण्डा जयंती।

rktvnews

Leave a Comment