RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा की हरियाणा मे ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर मे शांतिपूर्ण सफल चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा मे ऐतिहासिक हैट्रिक जीत और जम्मू काश्मीर मे पार्टी के प्रदर्शन पर आरा परिसदन में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता किया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते.हुए कहा कि हरियाणा की जीत ऐतिहासिक जीत है।हरियाणा मे विकास को लोगो ने प्राथमिकता देते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को बहुमत दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीतियो और नेतृत्व के बल और कार्यकर्ताओं के समर्पण से यह ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुआ है।जम्मू काश्मीर मे शांतिपूर्वक चुनाव कराना केन्द्र सरकार की उपलब्धि है।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और विदेश मे भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।आज मोदी जी विश्वव्यापी नेता बन गए है। हरियाणा का चुनाव परिणाम आने के पहले मीडिया और विपक्षी काँग्रेस द्वारा भाजपा को कम सीट दिया जा रहा था,लेकिन परिणाम मे भाजपा का बहुमत आने पर देश के भाजपा कार्यकताओ मे जोश और दोहरी शक्ति प्रदान किया। हरियाणा मे सभी वर्गो का वोट भाजपा को प्राप्त हुआ। दलित, महिला,युवा किसानों का साथ देश मे भाजपा के साथ है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सभी ने माना है। जम्मू काश्मीर में पहली बार लोगो ने खुलकर मतदान किया।अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला चुनाव शांतिपूर्ण रहा।कही कोई बड़ी घटना घटित नही हुआ।पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी हमला और देश के अस्थिर करने के मंसूबे को केन्द्र सरकार ने नकार दिया।आज केन्द्र सरकार की उपलब्धि है कि काश्मीर घाटी मे शांति व्याप्त है। भाजपा का काश्मीर घाटी मे प्रदर्शन विपरीत परिस्थितियों मे भी सराहनीय रहा।
बाढ़ आपदा पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भोजपुर जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के लोगो के खातों मे पैसा जा रहा है। दो-तीन दिनो मे सभी के खाते मे पैसा चला जाएगा।सभी बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ आपदा की राशी मिलेगा।
प्रेस वार्ता मे मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,सूर्यकान्त पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, निशांत सेंगर थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने की वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टर्स से अपील, आमजन की परेशानी को ध्यान में रखें ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन चालक।

rktvnews

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि एवं बिजली विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:78 वे स्वतंत्रता दिवस को भाजपा द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव।

rktvnews

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment