RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

गाँव-जवार के नौजवानों के सपने साकार करना उद्देश्य : योगेन्द्र कुमार पाण्डेय

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई।शारीरिक खेल-कूद अभ्यास के क्षेत्र में जिले के नौजवानों के बीच तेजी़ से लोकप्रिय होते जा रही ‘मिशन फिजिकल अकादमी’ ने स्थानीय वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में आज एक समारोह आयोजित कर लगभग अपने चालीस युवक-युवतियों को विविध क्षेत्रों में मिली सफलता के लिए अंग-वस्त्र व गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया।
मिशन फिजिकल अकादमी के संचालक व लम्बी कूद व ऊँची कूद के राज्य स्तरीय खिलाड़ी योगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विगत आठ माह से चल रही यह अकादमी पुलिस व सेना में भर्ति के इच्छुक युवक – युवतियों के कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। नौजवानों को दौड़-कूद के साथ-साथ उनके शारीरिक सौष्ठव और आत्म बल में निखार लाकर उन्हें भविष्य का एक श्रेष्ठ सैनिक बनाना हीं अकादमी का लक्ष्य है। इस उद्देश्य में अकादमी सफल हो रही है। आज सम्मानित हो रहे सभी युवक – युवतियों ने हाल ही में बिहार पुलिस की 21,391 पदों वाली भर्ती में मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। लगभग पचास अभ्यर्थियों ने अकादमी में प्रशिक्षण लिया था जिसमें चालीस पूर्णत: सफल रहे। ये सभी अभ्यर्थी निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। अकादमी को इनकी सफलता पर गर्व है।
सम्मान समारोह के बतौर मुख्य अतिथि राम प्रयाग सिंह, पूर्व बी पी आर ओ, बक्सर के हाथों सभी सफल अभ्यर्थियों को अंग-वस्त्र तथा गुलदस्ते प्रदान किये गए। इस अवसर पर कन्हैया कुमार सिंह, पी टी आई, जैन महा विद्यालय, क्रिकेट कोच कुंदन राज सिंह, एन सु सी कैडेट व स्पोर्ट्स मैन गया कुमार, साहित्य-संस्कृतिकर्मी सुनील चौधरी के साथ-साथ भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, अभय विश्वास भट्ट आदि भी उपस्थित रहे। इस दौरान अकादमी द्वारा स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी स्पोर्ट्स मैन विजय सिंह, परवीन चौधरी तथा तिरंदाज कोच नीरज सिंह को भी सम्मानित किया गया। अभ्यर्थियों में अमर, जितेंद्र, अजीत, आकाश, गुड्डू, रजनीश, मंटू, सूरज, राहुल, गोलू, अजय, विकास, सोनू, बिट्टू, सोनू, राहुल प्रभाकर, रिपु, नवीन, शुभम, कमलेश, ओमप्रकाश, सूरज, रीतेश कुंदन, नवीन, आशुतोष, गौरव, दीपक, अजय, रंजन, विराट, नेहा, प्रभावती, पिंकी, रीमा, शांति आदि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अभ्यर्थी पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न इलाके के रहनेवाले हैं। समारोह का कुशल संचालन एन सी सी कैडेट चंद्रमणि कुमार ने किया।
अकादमी का प्रयास है कि सीमित साधनों में युवक-युवतियों को सभी प्रकार के बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। संचालक ने यह भी बताया कि इस उद्देश्य में सबसे बडी़ समस्या एक अच्छे मैदान की कमी है। सरकार को ऐसे नौजवानो के प्रशिक्षण हेतु मैदान विशेष मुहैया करानी चाहिए।

Related posts

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

rktvnews

भोजपुर:नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर: 9 दिसंबर को लगने वाले लोकअदालत की सफलता को ले प्राधिकार सचिव की बैठक।

rktvnews

महाराजगंज लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी,नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 मई और मतदान 25 मई को।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment